लघु सचिवालय सभागार मेध्वीरवार को आयोजित की गई जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार में वीरवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगराधीश आशीष सांगवान ने की। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा बाल कल्याण समिति के कार्याें का रिव्यू भी किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कार्य करते वक्त आने वाली परेशानियों की जानकारी भी अधिकारियों को दी। इसके अलावा स्पॉंसरशिप स्कीम पर व एडॉप्शन एक्ट पर मंथन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से लगाए गए कैंप पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण कार्यालय, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कल्याण अधिकारी व सिविल सर्जन आदि मौजूद रहे।
फोटो 14
लघु सचिवालय में आयोजित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग