फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निबंध लेखन में राजकीय स्कूल सांजरवास की मीनाक्षी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17
विज्ञापन

- खंडस्तर पर सर्वश्रेष्ठ 75 प्रविष्टियों को जिलास्तर पर भेजा गया
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। रविवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय सांजरवास में जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रभारी राजेश डागर एपीसी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले चरण में स्कूल स्तर पर आयोजित हुई है। खंडस्तर पर सर्वश्रेष्ठ 75 प्रविष्टियों को जिलास्तर पर भेजा गया। जिलास्तर पर क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में खंड बौंदकलां के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सांजरवास की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मोनिका ने दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारका की भावना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में हिंदी विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह एवं ज्योति तथा अंग्रेजी भाषा के विशेषज्ञ पवन कुमार व रश्मि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीसी कर्मवीर एवं अध्यापिका डॉ. इंदु गुलिया का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें