फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसआईआर की तैयारी के लिए वर्ष 2002 की सूची के साथ किया जा रहा मतदाताओं का मिलान

Fri, 12 Dec 2025 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी के लिए सूची में दर्ज मतदाताओं का मिलान वर्ष 2002 की सूची के साथ किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने इसको लेकर बताया है कि भारत चुनाव आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी की जा रही है और वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है।
अभी तक राज्य में लगभग 95 लाख वर्तमान मतदाताओं का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से किया जा चुका है। इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए राज्य के सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी वर्तमान मतदाता का विवरण वर्तमान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है तो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन पर उपलब्ध सर्च योर नेम इन लास्ट एसआईआर पर अपना व अपने परिजनों का विवरण प्राप्त कर सकते है। राज्य के सभी मतदाताओं से अपील है कि अपनी सही सूचना अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी को देने का सहयोग करें ताकि वर्ष 2002 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के मिलान का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें