फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न सामाजिक दूरी, स्कूलों से लेकर सड़कों तक लापरवाही

विज्ञापन
बिना मास्क लगाए बाजार पहुंचे लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद जिले के लोग लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का न तो सड़कों पर पालन होता नजर आ रहा है और न ही स्कूलों में। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदलते मौसम के चलते जिले में 30 हजार से अधिक लोग इस समय खांसी जुकाम से ग्रस्त हैं। इसके बावजूद विभाग की प्रतिदिन सैंपलिंग प्रक्रिया 400 पर अटकी हुई है। स्वास्थ्य विभाग एक माह से वैक्सीनेशन की तरफ तो ध्यान दे रहा है, लेकिन सैंपल लेने की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में चरखी दादरी जिले में अब तक सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। मार्च 2020 में आई कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन लागू होने से जिले में सख्ती बरती गई थी और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए थे। मार्च 2021 की बात करें तो उस हद तक इस बार प्रशासन की तरफ से सख्ती नहीं बरती गई है, जिसके चलते लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहर के दो राजकीय स्कूलों में की गई व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान चौंकाने वाले हालात सामने आए। शहर के राजकीय कन्या स्कूल और शहीद दलबीर सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोरोना को लेकर जारी हिदायतों का पालन नहीं किया जा रहा था। दोनों ही स्कूलों की कक्षाओं में विद्यार्थी बिन मास्क के बैठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दो बेंच को जोड़कर चार विद्यार्थियों को बैठाया गया था, लेकिन इस ओर न शिक्षक ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारी।
जिले में नौ केस सक्रिय, 1690 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
गत एक फरवरी को दादरी जिला कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन आठ मार्च तक जिले में अब कोरोना के नौ केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक 1529 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 26 की मौत हुई है और 1494 ठीक हुए हैं। आठ मार्च तक जिले से 132041 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1690 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। पिछले करीब एक माह से प्रतिदिन 400 से अधिक सैंपल स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

एक से सात मार्च तक पुलिस ने किए 364 चालान, 1.82 लाख वसूला जुर्माना
एसपी विनोद कुमार के निर्देशों पर जिला पुलिस ने एक से 16 मार्च तक कोरोना से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत बिन मास्क घूमने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एक से सात मार्च तक मास्क न लगाने पर 364 लोगों के चालान किए गए हैं और उनसे एक लाख 82 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
अचीना में बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन
अचीना निवासी एक ही परिवार के छह लोग पिछले दो दिनों में संक्रमित मिल चुके हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अचीना में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है। सभी संक्रमितों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। उनके समीप रहने वाले 60 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। करीब 20 लोग ऐसे हैं, जिनमें खांसी-जुकाम के लक्षण पाए गए हैं।
स्कूल और कॉलेज के छात्र निशुल्क करवा सकते हैं कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग अब स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से कोरोना टेस्ट की एवज में फीस नहीं ले रहा है। अगर जिले के किसी व्यक्ति को खांसी-जुकाम के साथ बुखार है तो वह भी सीएचसी या पीएचसी पहुंचकर निशुल्क कोरोना टेस्ट करवा सकता है। सरकारी कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट निशुल्क किया जा रहा है।
वर्जन
कोरोना का लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यहीं कारण है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी है। जल्द ही हम सैंपलिंग प्रक्रिया तेज कर देंगे। इस संबंध में जल्द ही सीएचसी और पीएचसी स्टाफ की बैठक भी ली जाएगी। लोगों से अपील है कि वो विभाग के निर्देशों की पालना करें।
- गौरव भारद्वाज, जिला कोरोना नोडल अधिकारी
सभी स्कूल मुखियाओं और स्टाफ को कोरोना गाइडलाइन के पालना के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। अगर कहीं ढील बरती जा रही है, तो यह जांच का विषय है। मैं मंगलवार सुबह खुद स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण करूंगा। जिस स्कूल में ढिलाई मिली, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी

राजकीय कन्या स्कूल में मास्क के बिना दो बेंच को मिलाकर बैठीं चार छात्राएं।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें