फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में छोड़ें पानी, किसानों को अविलंब दें ट्यूबवेल कनेक्शन ः नैना

विज्ञापन
सदन में पेयजल संकट का मुद्दा उठातीं बाढ़डा विधायक नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन बाढड़ा हलके में गहराये जल संकट का मुद्दा उठाया। नैना चौटाला ने जल संकट से निपटने के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। उन्होंने सदन में सरकार से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का मुद्दा प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि बाढ़डा हलके में डार्क जोन व जल संकट दोनों बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए संबंधित कार्यालयों में पैसे जमा करवा रखे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ट्यूबवेल के कनेक्शन आवंटित नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन किसानों को सरकार तुरंत कनेक्शन दे। नैना चौटाला ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट को लेकर हालात इतने खराब हैं कि क्षेत्रवासियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग नहरों में पानी छोड़े, ताकि खेतों में सिंचाई और ग्रामीणों को पीने के लिए पानी मिले।
मैंने सदन को बताया कि दादरी जिला गहरे जल संकट से गुजर रहा है। दादरी जिले में जल आपूर्ति करने वाली लोहारू कैनाल नहर का निर्माण वर्षों पहले हुआ था। अब नहर से बड़ी संख्या में जल का रिसाव होकर पानी व्यर्थ बह रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जल आपूर्ति को लेकर चिंता जायज है और लोहारू कैनाल नहर का पुनर्निर्माण करवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नैना चौटाला, विधायक बाढड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें