फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचतत्व में विलीन हुए बलिदानी अमित, बहन सीमा ने दी मुखाग्नि...

Tue, 06 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में बलिदानी अमित को नमन करते सांसद धर्मबीर सिंह।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जम्मू में सेना का ट्रक खाई में गिरने से जान गंवाने वाले जिले के गांव सारंगपुर निवासी बलिदानी अमित की पार्थिव देह मंगलवार सुबह पैतृक गांव में पहुंची। दोपहर को गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। पिता का पहले स्वर्गवास हो जाने और इकलौता बेटा होने के चलते जवान अमित को मुखाग्नि बहन सीमा ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया था। ट्रक सारंगपुर गांव निवासी जवान अमित चला रहे थे और ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में वे शहीद हो गए थे। मंगलवार को सुबह 11:07 पर पैतृक गांव सारंगपुर पहुंचा और दोपहर 12:06 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
बहन सीमा के मुखाग्नि देने से पुलिस टुकड़ी ने फायर कर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। सांसद धर्मबीर सिंह के अलावा, दादरी विधायक सुनील सांगवान की पत्नी सुनीता सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर व बाढड़ा एसएचओ दिलबाग सिंह समेत प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
विज्ञापन

दो जिलों में निकाली शव यात्रा
शहीद अमित का शव जम्मू से दिल्ली तक लाया गया और उसके बाद सेना के वाहन में भिवानी तक लाया गया। वहीं, भिवानी के धीरान गांव से शहीद के पैतृक गांव सारंगपुर तक 15 किलोमीटर की दूरी में शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने शहीद को हाथ जोड़कर नमन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें