फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सामाजिक कार्याें में सहभागिता निभाने पर कई लोग राज्यपाल से सम्मानित

Sun, 16 Jun 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिशन सिंह को सम्मानित करते आयुर्वेदिक अधिकारी और कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। सामाजिक कार्यों विशेषकर रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान पर भारत विकास परिषद की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की पूर्व प्रांतीय संयोजिका मंजू वत्स और जनता महाविद्यालय की प्लेसमेंट अधिकारी रक्षिता वत्स को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंबाला में सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंजू और रक्षिता ने कई बार रक्तदान कर अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित रक्तदान सेवाओं में भी सहयोग किया है। मंजू लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहीं हैं। समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज विशिष्ट अतिथि रहे। जनता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कॉलेज प्लेसमेंट अधिकारी रक्षिता और मंजू की सोच सराहनीय है।

राज्यपाल के हाथों सम्मानित बिशन आर्य को दी बधाई

झोझूकलां। रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गांव झोझूकलां निवासी बिशन सिंह आर्य को सम्मानित किया है। सम्मान पाकर क्षेत्र में लौटने पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सत्यप्रकाश गुप्ता, जिला समन्वयक अधिकारी डॉ. प्रमिल फौगाट, डॉ. सुनील जांगड़ा, डॉ. रविंद्र कादयान ने बिशन सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अधिकारी डॉ. प्रमिल फौगाट ने कहा कि मनुष्य का जीवन परमार्थ के लिए बना है। ईश्वर ने हमें मनुष्य के रूप में जन्म दिया है। इसलिए हमें अधिकतम जनसेवा करके इस जन्म को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर आयुष योग सहायक देवेंद्र, योगेश सांगवान, नरेंद्र दिनेश, मास्टर सुनील कुमार, संजय शास्त्री ने भी बिशन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें