फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई मनुज की कलाकृत्ति

Fri, 26 Apr 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
उपलब्धि पर वैश्य स्कूल में मनुज को सम्मानित करते एडीसी व गण्यमान्य लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी 11वीं कक्षा के छात्र मनुज सोनी ने 4000 स्क्वॉयर फुट आकार की हनुमान जी की विशाल तस्वीर बनाई है। इस कलाकारी की बदौलत मनुज ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। प्रतिभावान छात्र मनुज को शुक्रवार सुबह वैश्य स्कूल परिसर में एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधानाचार्य विमल सिंह ने बताया कि मनुज सोनी पुत्र अनिल सोनी ने करीब 72 घंटे की मेहनत के बाद हनुमान जी की विशाल तस्वीर स्कूल प्रांगण में तैयार की है। इससे पहले भी मनुज इस तरह की बड़ी कलाकृत्ति बना चुका है। एडीसी जयेंद्र सिंह व बार एसोसिएशन प्रधान नसीब राणा ने मनुज को स्कूल प्रांगण में सम्मानित किया। इस मौके पर रविंद्र गुप्ता, प्रदीप, ललित महाजन, संजय गोयल, नरेश ऐरण, बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें