फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मनदीप, भाव्या, यश, रितिका और सुनीता के नाम रही योग स्पर्धा

Sun, 03 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चंपापुरी ​​स्थित आर्य गुरुकुल विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय योग स्पर्धा में भाग लेते प्रतिभाग
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के चंपापुरी क्षेत्र स्थित गुरुकुल परिसर में रविवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 से अधिक योग साधकों ने सहभागिता निभाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। मनदीप, भाव्या, यश, सुनीता कासनी और रितिका अपने वर्ग में विजेता बने।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार जिलास्तरीय स्पर्धा कराई गई। इसके जरिये आगामी दिनों में रेवाड़ी में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए जिले के साधकों का चयन किया गया। प्रतियोगिता हरियाणा योग आयोग जिला कार्यकारिणी की देखरेख में हुई।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बिशन सिंह आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि दादरी विधायक सुनील सांगवान व बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र आर्य ने बताया कि विभिन्न आयुवर्ग में स्पर्धा कराई गई। लड़कों के 10 से 14 आयुवर्ग में मनदीप पहले, अभय दूसरे और साहिल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के इस आयुवर्ग में भाव्या प्रथम, पूर्वी द्वितीय व ज्योति तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के 14 से 18 आयुवर्ग में रितिका पहले, रिषिका दूसरे व ज्योति तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 14 से 18 आयुवर्ग में यश प्रथम, नवनीत द्वितीय व देवराज तीसारे स्थान पर रहा। वहीं, महिलाओं के 45 से 55 आयुवर्ग में डॉ. सुनीता कासनी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें