संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव छपार के पास वाहन की टक्कर लगने से घायल झोझूखुर्द निवासी मानसिंह की रविवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब मानसिंह के बेटे रणवीर सिंह के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में बेटे रणवीर ने बताया कि हाल में वह भिवानी के इंदिरा कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता मानसिंह 9 मई को दोपहर 12 बजे भिवानी से गांव झोझूखुर्द बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान जब वे गांव छपार के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों जानकारी दी।
बाद में यहां से पीजीआई रेफर किया गया। रविवार को सुबह वह वेंटिलेटर पर थे। करीब 10 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब परिजनों ने चालक का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।