फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपने ही घर की सीढ़ियों पर मृत मिला व्यक्ति

Fri, 01 Sep 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर मौजूद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-16 निवासी एक व्यक्ति वीरवार सुबह घर की सीढ़ियों पर मृत मिला है। मृतक अशोक (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजन अचंभित है। मृतक की मां ने पुलिस से मौत का कारण पता लगाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बस स्टैंड चौकी प्रभारी संदीप पिलानिया को सूचना मिली कि वार्ड-16 निवासी अशोक घर पर मृत मिला है। वहीं, परिजनों को अंदेशा है कि उसकी हत्या की गई है। इसके तुरंत बाद बस स्टैंड चौकी प्रभारी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी थाना प्रभारी राजकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अशोक के शव की जांच की तो शरीर हल्की चोटें मिलीं। कयास लगाए जा रहे है कि ये चोटें सीढ़ियों से गिरने से लग सकती हैं।
वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी ओर पुलिस को दिए बयान में मृतक अशोक की मां संतोष ने बताया कि उसका बेटा वीरवार सुबह करीब 6 बजे घर के अंदर सीढ़ियों पर मृत मिला। अशोक मजदूरी करके अपने पेट भरता था। संतोष देवी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उसके बेटे की मौत के कारण का पता लगाया जाए। अगर ये हत्या मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संतोष देवी ने बताया कि अशोक उसका इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


- मृतक के हैं दो बच्चे, बेटा पिता की मौत से अनभिज्ञ
मृतक अशोक के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। करीब आठ वर्षीय बेटा अपने पिता की मौत से अनभिज्ञ है। सुबह जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो मृतक के बेटे की मासूमियत देखकर सबका दिल पसीज गया।

अंदेशा है कि मृतक शराब पीए हुए था। चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-संदीप पिलानिया, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें