फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट क्लेम करने का झांसा दे 1.20 लाख रुपये ठगे

Fri, 08 May 2026 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने अब क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट क्लेम करने का झांसा देकर एक सरकारी कर्मचारी को अपना निशाना बनाते हुए कार्ड से 1.20 लाख रुपये की चपत लगा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव महराणा निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में कार्यरत है। गत 22 अप्रैल को उसके पास एक नंबर से कॉल आई और कहा कि वह अपने आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट क्लेम कर लें। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। जब उसने उस लिंक को खोला तो उसके मोबाइल पर कई ओटीपी आ गए। यह देखकर उसने अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया।
जब कुछ देर बाद उसने अपने मोबाइल को चालू किया तो उसके व्हाट्सएप पर बैंक की तरफ से एक मैसेज आया हुआ था कि क्या वह 1.20 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन करना चाहता है। जिस पर उसने नो लिखकर भेज दिया।
विज्ञापन

उसके बाद बैंक से उसके पास फोन आया कि उसके कार्ड से 1.20 लाख रुपये की फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुई है जिसके बाद उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें