फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से राहगीर की गई जान

Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक जसबीर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां। एनएच-152डी पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रानीला निवासी जसबीर (46) की मौत हो गई। जसबीर के भाई यशवीर के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में जसबीर के भाई यशवीर ने बताया कि जसबीर खेती करते थे। उनको एक बेटा व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार सुबह यशवीर किसी काम से खेत में जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 8 बजे उन्हें जसबीर के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे एनएच-152 डी पर भाई जसबीर घायल अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन

बाद में जसबीर को बौंदकलां सीएचसी लेकर गए, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
बौंदकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहां जसबीर के भाई यशवीर के बयान के आधार पर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, बौंदकलां पुलिस थाना नरेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब आगे जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें