फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में रिटायर फौजी ने किया सुसाइड: लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में मारी गोली, पत्नी गई थी मायके

Mon, 16 Feb 2026 04:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

चरखी दादरी में एक रिटायर फौजी ने सुसाइड कर लिया। हादसे के वक्त मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर में केवल छोटा बेटा था। 
विज्ञापन
रविंद्र, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी की हरिनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार देर रात को घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 41 वर्षीय रविंद्र मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली तथा वर्तमान में दादरी की हरिनगर कॉलोनी में रहता था।

विज्ञापन


साल 2019 में भारतीय से हुआ था रिटायर 

वह वर्ष 2019 में भारतीय सेना से रिटायर हुआ था और करीब ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग में कार्यरत था। घटना के समय घर पर वह और उसका छोटा बेटा मौजूद थे। बेटे ने गांव में रह रहे अपने बड़े भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पत्नी गई थी मायके 

 वारदात के समय मृतक की पत्नी खाटू श्याम से सीधे अपने मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें