बौंद कलां। बौंद कलां थाना पुलिस ने गांव साकरोड से रणकोली रोड पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए काबू किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बौंद कलां थाना पुलिस की एक टीम शनिवार को गांव साकरोड के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है और फिलहाल वह शराब लेकर रणकोली की तरफ पैदल जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची।
वहां टीम को एक व्यक्ति प्लास्टिक का बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। टीम को देखकर वह तेज कदम से चलने लगा।
जिस पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के गांव लहरी तलवंडी साबो निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई। तलाशी लेने पर प्लास्टिक बैग से टीम को देशी शराब की 23 बोतलें बरामद हुई। वह उक्त शराब के संबंध में लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।