चरखी दादरी के बौंद में नहर में बुधवार दोपहर नर कंकाल मिला है। यह पुरुष का है और पुलिस ने दादरी से रेफर करवाने के बाद रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस को शिनाख्त संबंधी सुराग मिल सकता है।
बौंद कलां थाना एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि बौंद नहर में एक मानव कंकाल है। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को नहर से बाहर निकाला। बलबीर सिंह ने बताया कि कंकाल पुरुष का है लेकिन शिनाख्त संबंधी कोई सुराग नहीं है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिस व्यक्ति का कंकाल है उसकी मौत 20 से 25 दिन पहले होने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि अगर 72 घंटे में शिनाख्त नहीं होती है तो फिर डीएनए टेस्ट के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।