फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फतेहगढ़ निवासी युवक पर फायरिंग का मुख्य आरोपी 6 दिन के रिमांड पर

Thu, 10 Jul 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ की गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी सचिन। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फोटो 12
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ की गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी सचिन। स्रोत: विभाग
- 28 जून की रात महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक रोड पर बैठे युवक पर की गई थी, मुख्य आरोपी के रूप में हुई चौथी गिरफ्तारी, कोर्ट में किया गया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने फतेहगढ़ निवासी रवि सांगवान पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिन मूलरूप से खातीवास गांव का रहने वाला है। फिलहाल, घिकाड़ा रोड स्थित तेजाब फैक्टरी के पास रहता है। वीरवार को उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और वहां से उसका 6 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 28 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्रगढ़-लोहारू चौक रोड पर कन्हैया होटल के पास रवि नामक युवक पर तीन अज्ञात युवकों ने गोली चलाई। इसके बाद कार में सवार होकर भाग निकले। घायल रवि को दादरी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


रवि ने बयान में बताया कि वह 28 जून की रात अपने ऑफिस में दादरी निवासी अंशुल के साथ था। अंशुल हुक्का भरने बाहर गया, तभी कार में सवार तीन युवक ऑफिस में घुस आए। घसौला निवासी तरुण ने रवि से पूछा कि क्या उसका खातीवास निवासी सचिन के साथ कोई विवाद था। इसके बाद सचिन ने पिस्टल से रवि पर फायर किया, लेकिन, पहली गोली मंदिर के फोटो में लगी। दूसरी गोली रवि के हाथ में लगी और तीसरे फायर से वह बच गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने रवि पर ताबड़तोड़ लात-घूंसे बरसाए और मौके से भाग निकले। स्पेशल स्टाफ तीन आरोपियों मनजीत उर्फ भोलू, विजय उर्फ कालिया व लक्ष्मण उर्फ जोनी को पहले दबोच चुकी है। अब मुख्य आरोपी सचिन को काबू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें