फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीआई ने दबोचा आकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी

Mon, 23 Sep 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड के 115 दिन बाद आरोपी राहुल चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैनी समाज ने दो बार की थी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी शहर की महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी राहुल सीआईए के हत्थे चढ़ गया। हत्याकांड के 115 दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले जिला पुलिस हत्याकांड के 13 आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी राहुल से पूछताछ कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सैनी समाज के लोगों ने दो बार पंचायत भी की थी।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी राहुल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने आकाश की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। राहुल ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ स्थित एक होटल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसी दौरान 14-15 युवक हाथों में हथियार लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले आकाश व राहुल को कमरे व होटल के अंदर पीटा। उसके बाद उन्हें घसीटकर बाहर गली में लाकर पीटा था। हमले में आकाश ने दम तोड़ दिया था जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल से पहले पुलिस आरोपी ईशु, प्रधम उर्फ पाल, अरुण, समुंद्र उर्फ सुंदर, सन्नी उर्फ बिल्ला, प्रशांत उर्फ बाबू, पवन उर्फ धाच्चु, मनदीप उर्फ काका, शुभम, रवि उर्फ जोनी, मनदीप उर्फ चंद्र, राहुल व रितिक उर्फ काकू को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी राहुल को सीआई प्रभारी दिलबाग सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

- सैनी समाज हुआ था लामबंद, 10 दिन का दिया था समय
बता दें कि आकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सैनी समाज लामबंद हुआ था। पहले शहरस्तरीय जबकि इसके बाद समाज के लोगों ने जिला स्तरीय पंचायत आयोजित कर प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें