गांव कारी रूपा में आयोजित दुग्ध प्रतियोगिता में प्रथम रही गाय के साथ चिकित्सक व मालिक।
बाढड़ा। पशुपालन विभाग की ओर से गांव कारी रूपा में दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महंत राकेश गिरी हिंदोखला धाम की गाय ने 10.6 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महंत राकेश गिरी पशुओं के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। इनके आश्रम में हरियाणा व साहीवाल नस्ल की गायें हैं। 1.5 करोड़ की कीमत का नुकरा नस्ल का घोड़ा भी है। डॉक्टर सहीराम व दिनेश दलाल ने बताया कि हरियाणा सरकार देसी नस्ल की गायों व मुर्रा नस्ल की भैंस के उत्थान के लिए दूध प्रतियोगिताएं आयोजित करवाती है। इस अवसर पर दलबीर सिंह, राजेश दलाल, जय भगवान, मोनू, माईराम आदि उपस्थित रहे।