बौंदकलां। गांव सांवड़ में संत ने 41 दिन की 84 धूणाें की तपस्या शुरू कर रखी है। बाबा हरसुख दास महाराज दोपहर 12 से ढाई बजे तक तप करते हैं। महाराज गत 06 मई से तपस्या करते आ रहे हैं। तपस्या 15 जून तक चलेगी।
गांव निवासी नरेश शेखावत, राजेश, बब्लू शर्मा, जयपाल शर्मा, इंद्र शर्मा, सतीश, जलदीप, पूर्ण ने बताया कि भारत ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की धरती रहा है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा, विश्व शांति एवं आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए महाराज तपस्या कर रहे हैं।