फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: केक काटकर मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

Mon, 12 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी जिले में बौंदकलां क्षेत्र के गांव लांबा में ​स्थित एक अस्पताल में केक काटते स्वास्थ
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव लांबा स्थित श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक निरोगाधाम एवं सामान्य अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य नर्सिंग पेशे में कार्यरत नर्सों के समर्पण, सेवा और योगदान को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. नितिन गोयल, डॉ. खुशी और डॉ. दिनेश ग्रेवाल ने शिरकत की। उन्होंने नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ सुमन, आरती, मुस्कान, नेहा, भावना, अजय, पूजा, मनीष, सतीश आदि मौजूद रहे।

बुद्ध पूर्णिमा पर महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन
चरखी दादरी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर घिकाड़ा रोड स्थित हरिओम आश्रम में महिलाओं की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण व बाबा श्याम के भजन गाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महिला कलाकारों के सामूहिक कीर्तन से हुई।
विज्ञापन

जयभगवान मस्ताना ने बताया कि बताया कि हरिओम आश्रम में शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा श्याम का कीर्तन किया जाता है। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुशीला शर्मा, कृष्णा शर्मा, माया शर्मा, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, बाला शर्मा, बिमला, सुलोचना, प्रकाश, रचना देवी उपस्थित रहीं।

संत कबीर जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह सिरसा में : बलराज

चरखी दादरी। 11 जून को हरियाणा सरकार की ओर से सिरसा में संत शिरोमणि कबीरदास की जयंती मनाई जाएगी। भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराज खरेरा ने बताया कि राज्यस्तरीय जयंती समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारत संतों का देश है। संत शिरोमणि कबीरदास ने समाज सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। खरेरा ने कहा कि संत शिरोमणि कबीर की वाणी विभिन्न धर्मों में भी सुनने को मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें