फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबीर फोगाट बोले : संन्यास का फैसला वापस लेने के लिए विनेश को मनाएंगे

Fri, 09 Aug 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट। संवाद
विज्ञापन
-पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक पाने का सपना टूटते ही विनेश ने 23 साल खेलने के बाद कुश्ती से लिया संन्यास, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी और विनेश फोगाट के पहले गुरु व ताऊ महाबीर फोगाट समेत अन्य परिजन भी विनेश के फैसले से स्तब्ध
विज्ञापन

- सरकार के रजत पदक विजेता की तर्ज पर सम्मान देने के फैसले को सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। पेरिस ओलंपिक के दौरान निर्णायक बाउट से पहले अयोग्य घोषित होने से दुखी गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है। विनेश के इस फैसले पर उनके कुश्ती के पहले गुरु एवं ताऊ द्रोणाचार्य अवाॅर्डी पहलवान महाबीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि संन्यास का फैसला वापस लेने के लिए वह विनेश को मनाने का प्रयास करेंगे।
महाबीर फोगाट ने कहा कि विनेश मानसिक रूप से टूट चुकी है। उनका प्रयास रहेगा कि विनेश को कुश्ती जारी रखने के साथ ही वर्ष 2028 में होने वाले ओलंपिक में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ने कहा कि जो भी वाकया हुआ है, वह बेहद गलत है। इसका सभी को मलाल है। वहीं, महाबीर फोगाट ने प्रदेश सरकार के रजत पदक विजेता की तर्ज पर विनेश फोगाट को सम्मान और नकद राशि देने के फैसले को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से खिलाड़ी का कुछ हद तक मनोबल जरूर बढ़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि विनेश फोगाट ने वर्ष 2001 में कुश्ती शुरू की थी। विनेश ने भी चचेरी बहन गीता व बबीता फोगाट की तरह महाबीर फोगाट से ही कुश्ती के दांव-पेच सीखे थे। पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने पर विनेश ने 23 साल के कॅरिअर पर विराम लगाते हुए संन्यास की घोषणा कर दी। उनके परिजन भी इस फैसले से स्तब्ध हैं। इस फैसले के बाद ताऊ महाबीर फोगाट को छोड़कर विनेश की मां प्रेमलता या अन्य परिजन प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।


भूपेंद्र हुड्डा कर रहे राजनीति
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने के बयान पर द्रोणाचार्य अवाॅर्डी महाबीर फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गीता व बबीता फोगाट ने कांग्रेस सरकार के समय कई पदक हासिल किए। बावजूद इसके उन्हें उनका हक (नौकरी) नहीं दी गई। इसके बाद गीता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। फिर सरकार ने उसे डीएसपी बनाया। वहीं, कोर्ट की शरण लेने के बाद ही बबीता फोगाट को भाजपा ने खेल विभाग में उप निदेशक का पद दिया। महाबीर फोगाट ने कहा कि अब भूपेंद्र हुड्डा का विनेश को राज्यसभा में भेजने का बयान केवल राजनैतिक स्टंट है।
विज्ञापन


फोटो 03
द्रोणाचार्य अवाॅर्डी महाबीर फोगाट। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें