फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस के लिए सात सांस्कृतिक टीमों का चयन

Fri, 09 Aug 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की चयन प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मार्शल आर्ट टीम। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
वैश्य कन्या स्कूल में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया, 13 अगस्त को नई अनाज मंडी में होगा अंतिम पूर्वाभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी परिसर में 13 अगस्त को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वैश्य कन्या विद्यालय में सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। उपायुक्त की ओर से गठित कमेटी ने एसडीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में सात टीमों का चयन किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए चयन समिति ने टीमों का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति किसी भी कार्यक्रम में जान फूंकने का कार्य करती हैं। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी अहम है। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।उन्होंने बताया कि विद्यालय मुखियाओं की बैठक बुलाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 14 टीमों ने भागीदारी की थी, जिनमें से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सात टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लगभग 40 मिनट का समय रखा गया है। वीरवार को खेल विभाग की मार्शल आर्ट टीम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, परसराम हेतराम दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समसपुर, सर्वोदय स्कूल इमलोटा, एसवीएम कादमा और एमडी काॅन्वेंट स्कूल झोझूं की टीम को चुना गया है। ये सभी टीमें 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

फोटो 08
वैश्य स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती टीम। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
फोटो 09
स्वतंत्रता दिवस की चयन प्रक्रिया में सहभागिता निभाती मार्शल आर्ट टीम। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें