फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में दोस्तों ने ही की थी लक्की की हत्या

Thu, 04 Jul 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हमला करने से आरोपियों ने पी थी शराब, रिमांड के दौरान किया खुलासा, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वार्ड-15 स्थित सिंघान मोहल्ला के लक्की उर्फ भोला की हत्या के मामले में आरोपी दोस्त सुभाष उर्फ सीटू और मनोज उर्फ मौजी को पुलिस ने रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि 10 दिन पहले लक्की से उनका झगड़ा हुआ था। इसकी रंजिश में उन्होंने लक्की की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बताया कि हमले से पहले उन्होंने शराब भी पी थी।
सिंघान मोहल्ला निवासी सुरेश ने शहर पुलिस थाने में बेटे की हत्या के संबंध में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका बेटा रविवार दोपहर दशनामी अखाड़ा क्षेत्र में ताश खेलने गया था। वहां पर मनोज उर्फ मौजी और सुभाष उर्फ सीटू ने डंडे से उसके बेटे लक्की पर हमला कर दिया। इस हमले में लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था और रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद तत्कालीन शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार की टीम ने आरोपियों को खोरडा गांव से काबू किया था। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर हत्याकांड के खुलासे के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया। बुधवार को उनकी रिमांड अवधि पूरी हो गई और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों थे दोस्त, शराब के नशे में करते थे झगड़ा
आरोपी सुभाष और मनोज ने बताया कि लक्की भी उनका दोस्त था। शराब पीने के बाद अक्सर उनमें लड़ाई हो जाती थी। कुछ दिन पहले लक्की ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया था। इसके बाद भी लक्की उनसे संपर्क रखे हुए था।


फोटो 34
जेल जाने से पहले पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी सुभाष और मनोज। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें