फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूरिया खाद के लिए दिनभर लगी रही लंबी कतार, 1500 बैग बांटे

Tue, 17 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनाज मंडी में जमीदारा सोसायटी कार्यालय के बाहर खाद के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। यूरिया खाद के लिए सोमवार को दिनभर लंबी लाइन लगी रही। जमीदारा सोसायटी कार्यालय में शाम चार बजे तक 1500 बैग खाद का वितरण किया गया। सोसायटी के पास 5000 बैग पहुंचे हैं, जिनमें से 3900 बैग बांटे जा चुके हैं। शुक्रवार को 780 एमटी खाद मंगवाई गई थी।
इस समय यूरिया खाद की सख्त जरूरत बनी हुई है। इस समय किसान सरसों व गेहूं में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। गेहूं की पहली सिंचाई हो चुकी है। रेतीले भागों में दूसरी सिंचाई भी हो गई है। यूरिया के लिए किसान सुबह ही अनाज मंडी में जमीदारा सोसायटी कार्यालय के बाहर लाइन में लग गए। शाम चार बजे तक लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के पास पांच हजार बैग आए थे, जिनमें से सोमवार को 1500 बैग बांटे गए। शनिवार को 2400 बैग बांटे गए थे। मंगलवार को भी खाद का वितरण किया जाएगा।
किसानों ने बताया कि 45 किलोग्राम का एक बैग 266 रुपये में दिया जा रहा है। एक किसान को आधार कार्ड पर पांच बैग दिए जा रहे हैं। ज्यादा क्षेत्र में बिजाई करने वाले किसानों को जरूरत के अनुसार पांच से ज्यादा बैग भी दिए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस माह ही खाद की जरूरत है। सरकार व विभाग को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मंगवानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें