फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामना हुआ पर हर बार हारी माैत : ब्रिगेडियर हरबीर

Tue, 17 Dec 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी प्रकाश कुंज सभागार में आयोजित भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह का शुभारंभ करते गण्यमान्य लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दादरी शाखा की ओर से प्रकाश कुंज सभागार में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह व सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का विषय भारत को विश्व गुरु बनाने में सेवानिवृत्त सैनिकों की अहम भूमिका रहा। रोहतक से ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि एक सैनिक के मन में देशसेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा होता है। यही जज्बा उनके अंदर हिम्मत भरता है, जिससे वे देश की रक्षा करते हैं। देश की रक्षा के लिए उनको कभी बर्फ की चोटियों पर चढ़ाई करनी पड़ती है तो कभी रेगिस्तान की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। यह सब एक सैनिक की देश प्रेम की भावना से ही संभव हो पाता है।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि बहुत बार ऐसी परिस्थिति आई जब मौत बिल्कुल सामने खड़ी थी, लेकिन, हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार मौत को मुझसे हारना पड़ा।
बीके प्रेमलता ने कहा कि जब सैनिक सेना में होता है तब तो उसके ऊपर देशसेवा की जिम्मेदारी होती ही है, लेकिन, सेवानिवृत्त होने के बाद भी हमारी देश के प्रति बहुत सी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म, भाषण, जाति के नाम पर लड़ाई-झगड़े हैं। नकारात्मक सोच, एक-दूसरे के प्रति ईर्ष्या की भावना से नफरत बढ़ती जा रही, ऐसे में आवश्यकता है अपनी सोच को सकारात्मक, प्रेम और मैत्रीपूर्ण बनाने की।
विज्ञापन

जिला सैनिक बोर्ड से संजीव कुमार आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, गौरव यूनियन सैनिक प्रधान सोमवीर शर्मा ने समाज कल्याण और देशसेवा के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इंदौर से आईं ब्रह्माकुमारी पूनम ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें