फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आगामी आदेश तक स्थगित की राष्ट्रीय लोक अदालत

Sat, 10 May 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी न्यायिक परिसर में 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित कर दी गई है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालातों के मद्देनजर लोक अदालत आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चार बेंच भी गठित कर दी गई थीं, लेकिन, अब आगामी आदेश मिलने पर ही लोक अदालत आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें