फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फसल खरीद पर जीएसटी हटाने के लिए तालाबंदी की चेतावनी

Sat, 20 Apr 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा के बस स्टैंड परिसर में उतारा गया गेहूं।
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी में फसल खरीद पर जीएसटी लगाने के विरोध में दस दिन से खरीद, उठान और भुगतान कार्य प्रभावित है। इस पर भाकियू ने कड़ा रोष जताया है। भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने सीएम नायब सैनी और वित्त मंत्री जेपी दलाल को पत्र भेजकर इस समस्या का समाधान जल्द करवाने की मांग की है। अन्यथा सोमवार से तालाबंदी की चेतावनी दी है। वहीं, वित्त मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील कर समस्या जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

खरीद पर जीएसटी के भुगतान के विरोध में आढ़तियों और खरीद एजेंसियों में विवाद की स्थिति है। इस अनाज मंडी में पिछले दस दिन से सरसों खरीद कार्य ठप है। मंडी परिसरों में लाखों क्विंटल सरसों और गेहूं खुले में रखा गया है। इसकी खरीदारी कर उठान और भुगतान पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है जिससे किसानों में गुस्सा है।
इसलिए भाकियू नेता राम अवतार लाड, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, भूप सिंह दलाल, जगबीर शर्मा, ब्रह्मपाल, कमल सिंह हड़ौदी ने शुक्रवार को मंडी का दौरा कर विभागीय अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली पर रोष जताया। भाकियू के अध्यक्ष हरपाल भांडवा और हरपाल भांडवा ने बताया कि एसडीएम के अलावा कोई भी उच्चाधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस कारण खुले मैदान में पड़ी लाखों क्विंटल अनाज खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें