फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भजन सुनाकर दिया मतदान का संदेश

Sat, 20 Apr 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ग्रामीणों से मतदान की अपील करती जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों के अनुसार सू
विज्ञापन

टीम ने पिछले चुनाव में कम मतदान वाले बूथ क्षेत्रों में जाकर लोकगीतों के जरिये मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप हुड्डा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान के लिए जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अनुसार ऐसे बूथों की सूची तैयार की गई है, जहां पर विगत लोकसभा चुनाव में सामान्य से मतदान प्रतिशत कम हुआ था।
विज्ञापन

स्वीप के जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह के निर्देशों के अनुसार शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संदीप हुड्डा ने बताया कि इसी कड़ी में डीआईपीआरओ कार्यालय की भजन पार्टी ने गांव में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं को लोकशैली में मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया। विभाग की भजन पार्टी ने लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों को वोट के महत्व को समझाया और मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करें ताकि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें