फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला, दो प्रयास में भी नहीं चली गोली तो हुए फरार

Thu, 23 May 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई...ये कहावत तो आपने सुनी होगी। बुधवार को बौंदकलां में ये कहावत चरितार्थ हो गई। हुआ यूं कि बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों में से एक ने शराब ठेका के अंदर घुसकर सेल्समैन को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन दो प्रयास में गोली नहीं चल पाई। इसके बाद में हमलावर जाते वक्त कारतूस उठा ले गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता विजय कुमार ने बताया कि कस्बे के बस स्टैंड पर गांव निवासी नरेश ठेकेदार ने एक शराब ठेका खोला हुआ है। इस पर वह सेल्समैन है। 22 मई को दोपहर करीब 1:46 बजे वह ठेके में लेटा हुआ था। इसी दौरान दो युवक एक बाइक लेकर ठेके के पास आए। इनमें से एक युवक पिस्तौल लेकर उसके पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय का आरोप है कि उक्त युवक ने उसे जान से मारने के लिए गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल में से कारतूस पहले ही निकलकर नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी कारतूस को उठाकर मौके से भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें