फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में सरकार बनते ही कूड़ेदान में डालेंगे अग्निवीर भर्ती योजना, किसानों के कर्ज भी होंगे माफ: राहुल गांधी

Thu, 23 May 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राहुल गांधी के संबोधन के दौरान मंच पर उपस्थित अन्य कांग्रेसी नेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर भर्ती योजना को कूड़ेदान में डाल दिया जाएगा। कांग्रेस किसानों को एमएसपी दिलाएगी। कर्ज माफी कमीशन लाया जाएगा। उन्होंने किसानोंं का कर्जा माफ करने और पात्र महिलाओं के खाते में हर माह 8,500 रुपये डालने की घोषणा की।
चरखी दादरी में बुधवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहे। राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर भर्ती योजना के नाम पर मोदी सरकार ने जवानों को मजदूर बना दिया। मोदी ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस सरकार बनने पर उतना ही कर्ज किसानों का माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

हर माह पात्र महिला के खाते में 8,500 रुपये डाले जाएंगे। प्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार की सूची बनाई जाएगी। परिवार की आर्थिक हालत सुधर तक मदद की जाएगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर आशा वर्कर्स की तनख्वाह दोगुनी की जाएगी। मनरेगा मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपये करेंगे। उन्होंने 30 लाख युवाओं को नौकरी देने और ग्रेजुएट युवाओं के खातों में भी हर माह 8,500 रुपये डालने की घोषणा की। जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह व दादरी हलके से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान भी मंच पर उपस्थित रहे।

मोदी देश का राजा, मैं तो बेटा...
31 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने 27 बार नरेंद्र मोदी का नाम लिया। भाषण के दौरान कुछ उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे कि देश का राजा कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो। इस पर राहुल गांधी ने टोकते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं, जबकि मैं इस देश का बेटा हूं।

एक मंच पर नजर आए हुड्डा-किरण
राहुल गांधी की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा वरिष्ठ नेता किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी पहुंचीं। जनसभा में राहुल गांधी के संबोधन के दौरान किरण चौधरी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पास-पास बैठे नजर आए।
विज्ञापन

किरण और राव दान सिंह के बीच हुई बातचीत
मंच पर आकर जब राहुल गांधी बैठे तो उनके एक तरफ डली कुर्सी पर कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह और दूसरे तरफ डली कुर्सी पर किरण चौधरी बैठ गईं। दोनों एक-दूसरे की तरफ अंगुली करके बात करते नजर आए। वहीं, राहुल गांधी ने पहले किरण चौधरी और फिर राव दान सिंह को रुकने का इशारा किया और उसके बाद सीट से खड़े हो गए। इस बातचीत की 8 सेकंड की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें