फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, दोपहर में पारा 38 के पार

Tue, 12 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में साेमवार सुबह हुई हल्की बारिश और बादलवाही से मौसम कुछ समय के लिए खुशनुमा हो गया। सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहावना बना रहा। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकलने से गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिनभर उमस और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाढड़ा क्षेत्र में करीब दो एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि चरखी दादरी शहर में सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम परिवर्तन देखने को मिला।
विज्ञापन



38 के पार पहुंचा पारा
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट न होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। वहीं बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

14 तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के चलते 14 मई तक आंशिक बादलवाही, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और बीच-बीच में बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


गर्मी से राहत नहीं
हालांकि मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हल्की बारिश और बादलवाही के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। दिन के समय गर्मी का असर बरकरार रह सकता है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने और उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी के बढ़ते असर के चलते ठंडे पेय पदार्थों, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं किसान भी मौसम में हो रहे बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं। बिजाई के लिए खेतों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें