फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उठान प्रक्रिया धीमी, 3.17 लाख क्विंटल गेहूं और सरसों अभी भी मंंडियों में

Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में सरसों के बैग का उठान करते श्रमिक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां/झोझूकलां। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों व गेहूं की आवक जोर पकड़े हुए है। इसके चलते खरीद प्रक्रिया में तेजी आई है जबकि उस अनुसार उठान की गति नहीं बढ़ाई गई है। यही कारण है कि फिलहाल 3.17 लाख क्विंटल सरसों व गेहूं मंडियों में है। इसकी उठान के बाद ही किसानों के खातों में भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दादरी जिले में तीन केंद्रों पर सरसों और छह केंद्रों पर गेहूं खरीद की जा रही है। गेहूं के मुकाबले सरसों की आवक ज्यादा हुई है और खरीद भी सरसों की अधिक है। 24 अप्रैल की सुबह तक तीन केंद्रों पर 6138 लाख क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है जबकि एजेंसी ने 4.93 लाख क्विंटल की खरीद की है।
इसी प्रकार, छह केंद्रों पर 4.11 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और एजेंसी ने 4.82 लाख क्विंटल की खरीद की है। सर्वाधिक खरीद दादरी मंडी में हुई है। खरीद केंद्रों की स्थिति पर नजर डालें तो दादरी मंडी में अब तक 4.31 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और एजेंसी ने 3.31 लाख क्विंटल की खरीद कर 2.24 लाख क्विंटल की उठान कराई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 1.02 लाख क्विंटल की आवक और 77 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। यहां से एजेंसी ने 65 हजार क्विंटल सरसों की उठान कराई है।
गेहूं की आवक व खरीद की ये है स्थिति
दादरी मंडी में अब तक 2.10 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और एजेंसी ने 1,174 लाख क्विंटल की खरीद कर 75 हजार क्विंटल की उठान कराई है। बाढड़ा मंडी में साढ़े 33 हजार क्विंटल की आवक और 20 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। इसी प्रकार, झोझूकलां में साढ़े 17 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और एजेंसी ने साढ़े 10 हजार क्विंटल की खरीद कर 8,814 क्विंटल की उठान कराई है। बौंदकलां में अब तक 71,890 क्विंटल की आवक हुई है और एजेंसी ने साढ़े 44 हजार क्विंटल की खरीद कर 15 हजार क्विंटल की उठान कराई है।

33 हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके मंडी
इस खरीद सीजन में 33 हजार से अधिक किसान अपनी सरसों व गेहूं लेकर मंडी पहुंचे हैं। तीन खरीद केंद्रों पर सरसों के 26,620 गेट पास कटे हैं। इसी प्रकार, छह खरीद केंद्रों पर गेहूं के 6,895 गेटपास कटे हैं। दादरी मंडी में 20,277 किसान गेहूं-सरसों बेचने पहुंचे हैं।
विज्ञापन



मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। खरीद के साथ ही सरसों की उठान कराई जा रही है। करीब 68 प्रतिशत सरसों गोदामों में पहुंचाई जा चुकी है।
- सतीश कुमार, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें