फोटो 01 बदहाल पड़ा शहर का रोज गार्डन।संवाद
फोटो 02
शहर में बना सार्वजनिक शौचालय। संवाद
फोटो 03
शहर का कॉलेज रोड, जहां पहली हरित पट्टी विकसित की जानी है। संवाद
- शहर में पार्काें के जीर्णोद्धार समेत तीन आकांक्षी शौचालयों और पहली हरितपट्टी बनाने का इंतजार हुआ लंबा, निविदा आमंत्रित करते ही हो गया था एक्सईएन का तबादला
- अब तक तैनाती न हो पाने से लटकी निविदा प्रक्रिया, शहरी विकास हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की 3 करोड़ 70 लाख की तीन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया दो माह बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते एक तरफ शहरी विकास प्रभावित हो रहा है तो दूसरी तरफ लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि शहर के पार्काें के जीर्णोद्धार समेत आकांक्षी शौचालय प हरितपट्टी निर्माण की योजना जल्द धरातल पर परवान चढ़ा दी जाएगी।
शहरी विकास की तीन बड़ी परियोजनाओं की लोगों को अब तक सौगात नहीं मिली है। 15 जून को 3.70 करोड़ की निविदाएं खुलनी थीं, लेकिन, पौने दो माह से ऊपर बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसका प्रमुख कारण दादरी नगर परिषद में स्थायी एक्सईएन न होना है। फिलहाल, भिवानी नगर परिषद के एक्सईएन के पास लिंक ऑफिसर के तौर पर दादरी का प्रभार है।
दरअसल, शहरी विकास कार्य के रफ्तार पकड़ते ही नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण का करीब ढाई माह पहले तबादला हो गया था। एक्सईएन का पद खाली रहने से अब तीन शहरी विकास परियोजनाओं की निविदा प्रक्रियाएं अधर में हैं। अब एक्सईएन की तैनाती होने के बाद ही 3.70 करोड़ की इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ सकेगी। हालांकि, तीनों परियोजनों की टेंडर री-कॉल की जा चुकी है।
- चार करोड़ के विकास कार्यों में से कई हो चुके पूरे
दरअसल, पिछले चार माह के अंदर नगर परिषद के अधिकारियों ने शहरी विकास के कार्याें की रूपरेखा तैयार की। करीब सवा आठ करोड़ के विकास कार्याें में से चार करोड़ के काम प्रगति पर हैं। कुछ काम तो पूरे भी हो चुके हैं। बाकी काम मानसून सीजन खत्म होते ही पूरे करवा दिए जाएंगे।
किस परियोजना पर आनी है कितनी लागत
परियोजना:1- तीन आकांक्षी शौचालयों का निर्माण अटका
शहर में नगर परिषद की ओर से पहली बार तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस आकांक्षी शौचालय बनाए जाने हैं। तीन आकांक्षी शौचालयों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया अधर में है। इस परियोजना पर करीब 42 लाख रुपये बजट खर्च किया जाना है। इससे शौचालयों की कमी दूर होगी।
परियोजना:2- तीन पार्क लंबे समय से बदहाल
दादरी शहर के तीन पार्क लंबे समय से बदहाल हैं। इनमें सबसे मुख्य रोज गार्डन भी शामिल है। करीब 2.50 करोड़ से पार्काें का जीर्णोद्धार होना है। इसकी निविदा प्रक्रिया भी अधर में है। पार्काें में सुविधाएं बढ़ने से प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोगों को फायदा पहुंचेगा।
परियोजना:3- पहली हरित पट्टी का इंतजार हुआ लंबा
नगर परिषद ने शहर में पहली हरित पट्टी विकसित करने की योजना तैयार की है। कॉलेज रोड पर हरित पट्टी का निर्माण किया जाना है। करीब 500 मीटर लंबी हरित पट्टी विकसित करने पर करीब 77.85 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी निविदा भी नगर परिषद के अधिकारी आमंत्रित कर चुके हैं।
वर्सन
एक्सईएन की तैनाती जल्द हो जाएगी। वहीं, प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को जल्द से जल्द तीनों परियोजनाओं की सौगात देने के लिए धरातल पर काम शुरू कराया जाए।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, चरखी दादरी नगर परिषद