फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकार ने खोला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

Wed, 01 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
20 जनवरी तक अपलोड किए जा सकते हैं नुकसान के आंकड़े
विज्ञापन

संवाद न्ययूज एजेंसी
चरखी दादरी। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के नुकसान को लेकर ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आगामी 20 जनवरी तक दावे अपलोड किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों पर प्रदेश सरकार ने किसानों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर के बाद जिले में हुई बरसात या ओलावृष्टि के कारण कहीं पर भी अगर किसानों की फसल को कोई नुकसान हुआ है तो उसकी सूचना ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दी जा सकती है। वित्त आयुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा के पत्र क्रमांक 914-ईआर-5-2024/8160 दिनांक 30 दिसंबर का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर के बाद भारी वर्षा/ओलावृष्टि से रबी फसल 2025 को हुए नुकसान के दावे अपलोड करने के लिए जिले के किसान आगामी 20 जनवरी तक ई-क्षतिपूर्ती पोर्टल कर प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

फोटो 13
ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें