फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 400 मीटर दौड़ में ललित और शॉटपुट में विवेक रहा प्रथम

Sun, 14 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रानीला में बौंद कलां खंड के अंतर्गत आयोजित खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेलों के माध्यम से युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. सतीश तथा प्रवीण गोलागढ़ उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान हुई 400 मीटर दौड़ में स्पर्धा में ललित प्रथम रहा।
विज्ञापन

मेरा युवा भारत केंद्र के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण गोलागढ़ ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत खो-खो पुरुष वर्ग में मालपोष की टीम ने विजेता व रानीला की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में ललित प्रथम और गुलशन द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैना (रानीला) ने प्रथम और आरती ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
शॉटपुट पुरुष वर्ग में विवेक प्रथम और अंकित द्वितीय रहे, जबकि महिला वर्ग में नैना ने प्रथम और नियति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में गुलशन प्रथम तथा महेश द्वितीय रहे। महिला वर्ग में रितिका ने प्रथम और अंतिम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में महेश प्रथम और गुलशन द्वितीय रहे, वहीं महिला वर्ग में रितिका ने प्रथम तथा शीतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण गोलागढ़ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर जिला स्तर के लिए चयनित किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका रतन पीटीआई ने निभाई।
मुख्य अतिथि मा. सतीश ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

खेलों में भागीदारी से अनुशासन, सहनशीलता और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें