फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजार में सार्वजनिक शौचालय की कमी से दुकानदार परेशान

Sat, 26 Oct 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी को ज्ञापन देते दुकानदार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। परशुराम चौक से रोज गार्डन तक सड़क मार्ग पर एक भी सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण रोजाना हजारों नागरिकों व यात्रियों को खासी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। पूर्ण मार्केट व्यापार मंडल प्रधान संदीप फोगाट के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर परिषद कार्यालय में प्रधान बक्शीराम सैनी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में बताया कि यह नगर की मुख्य सड़क है। यहां अनेक मार्केट हैं। रोजाना हजारों की संख्या में यात्री, विद्यार्थी व आम लोग यहां से गुजरते हैं। कोई सार्वजनिक शौचालय न होने से विशेष तौर पर महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी होती है। इसलिए इस मार्ग पर पूर्ण मार्केट, पुरानी एलआईसी वाली गली सहित तीन जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने चाहिए।
इसके अलावा व्यापारियों ने पूर्ण मार्केट में स्ट्रीट लाइटें भी लगवाने की मांग की। इस अवसर पर पार्षद विनोद, अतुल फोगाट, सतीश, सतीश, संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, प्रधान बक्शीराम सैनी ने उन्हें समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
चरखी दादरी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान हैं। शुक्रवार को उन्होंने वेतन दिलाने की मांग के लिए डीसी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले करीब तीन माह से वेतन न मिलने के कारण अनेक तरह की परेशानियां झेल रहे हैं। उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल धीरज, सत्यवान, रवि फौगाट, अजय, सूरज, निशांत, साहिल, कुलदीप, अमित व हरीश ने बताया कि तीन माह पहले उन्होंने अपने-अपने विभाग में कार्यभार संभाल लिया था। उसके बाद से ही वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। तीन महीने का वेतन नियुक्ति के बाद से जारी नहीं किया गया है। इस कारण चयनित युवा परेशान हैं। घर का निर्वहन करने में भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। युवाओं ने सरकार से से पूर्व वेतन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीसी राहुल को ज्ञापन सौंपते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें