फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार कार ने श्रमिक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
सुखबीर के पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गांव बड़राई में सोमवार रात काम से घर लौट रहे श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुखबीर (44) की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बड़राई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भतीजा सुखबीर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे गोगा मेडी मंदिर से घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना के बाद परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दादरी के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।



पिता और भाई की पहले हो चुकी मौत
सुखबीर के पिता की हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। वहीं, करीब तीन साल पहले छोटे भाई अनिल की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अनिल ट्रक चालक था और उसका बंगाल-झारखंड बॉर्डर पर एक्सीडेंट हुआ था। सुखबीर की मौत के बाद अब घर पर मां राजबाला, भाई की पत्नी व दो बच्चे रह गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

:::::
सुखबीर के चाचा के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - चंद्रभान, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बाढड़ा पुलिस थाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें