फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आरा मशीन का पत्ता टूटकर लगने से श्रमिक की मौत

Thu, 29 May 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव समसपुर में काम करता था मृ़तक, वीरवार को सुबह काम के दौरान लगा पत्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव समसपुर में आरा मशीन पर काम कर रहे मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले श्रमिक भाव सिंह की पत्ता टूटकर लगने से मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


भाव सिंह समसपुर में रहता था। वह आरा मशीन पर मजदूरी करता था। वीरवार सुबह भी काम पर गया था। उसी दौरान काम करते समय मशीन का पत्ता टूट गया। पत्ता भाव सिंह के सीने में लगा। इससे भाव सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

बाद में सहयोगियों ने उसे संभाला और दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भाव सिंह को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। वहीं, परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें