फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : प्रतिदिन दो वाहन रसद लेकर पहुंच रहे टीकरी बॉर्डर

विज्ञापन
Kisan agitation: Tikari borders carrying two vehicles logistics everyday - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुर्खियां बना हुआ है। भारत बंद के आह्वान पर सभी वर्गों के समर्थन ने इसे ओर मजबूत बनाया है। दादरी जिला भी आंदोलन को पूर्णतया समर्थन दे चुका है। जिले से प्रतिदिन रसद लेकर दो वाहन टीकरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं। अभी भी जिले से दिल्ली कूच का सिलसिला जारी है। जिले की खापों ने इसकी शुरुआत की थी।
विज्ञापन

फौगाट, सांगवान, श्योराण, हवेली और अन्य खापों के पदाधिकारी जिले के किसानों के साथ टिकरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। खाप पदाधिकारियों के अनुसार जिले की खाप आंदोलन को बुलंद करने वाले किसान नेताओं और किसानों का सहयोग कर रही हैं। दादरी जिले से टिकरी बॉर्डर कूच सबसे पहले सांगवान खाप-40 ने की थी। इससे पहले खाप प्रधान एवं विधायक सोमबीर सांगवान ने न केवल सरकार से समर्थन वापस लिया था, बल्कि पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन पद भी छोड़ दिया था। इसके बाद फौगाट, श्योराण, हवेली और अन्य किसान संगठनों ने दिल्ली कूच शुरू कर दी थी। जिले की ये सभी बड़ी खाप लगातार अपना सहयोग दे रही हैं। जिले से प्रतिदिन रसद लेकर दो वाहन टिकरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं। अभी भी जिले से दिल्ली कूच का सिलसिला जारी है।
जिले की खाप के समर्थन के बाद किसान संगठन भी हुए सक्रिय
जिले की खापों के किसान आंदोलन के समर्थन में उतरने से पहले किसान संगठन भी ज्यादा सक्रिय नहीं थे। खापों का सहयोग मिलते ही किसान संगठनों के पदाधिकारी भी हरकत में आए और दिल्ली कूच की रणनीति तैयार कर जिले से प्रस्थान किया। अब तक जिले से करीब 800 से अधिक लोग किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाने दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में भेजे सब्जियों और फलों के 15 वाहन
खाप पदाधिकारियों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों के अनुसार किसान आंदोलन में तन, मन और धन से सहयोग किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में विभिन्न गांवों के किसानों के सहयोग से आटा, सब्जियों, दूध, घी और फलों के 15 वाहन दिल्ली भेजे जा चुके हैं। इसके लिए खाप पदाधिकारी और किसान स्वेच्छा से सहयोग दे रहे हैं।
ये बोले खापों के पदाधिकारी:
फौगाट खाप-19 किसान आंदोलन को यथासंभव सहयोग दे रही है। खाप के नुमाइंदे किसानों के साथ टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए है। मांगें पूरी होने तक यह सहयोग जारी रहेगा।
बलवंत नंबरदार, प्रधान, फौगाट खाप-19
सांगवान खाप ने सांगू धाम पर आयोजित सर्वखापीय पंचायत में किसान आंदोलन को हर प्रकार से सहयोग करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय पर खरा उतरते हुए खाप यभासंभव सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

नरसिंह डीपीई, सचिव, सांगवान खाप-40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें