फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवा संसद प्रतियोगिता में कीर्ति और गायत्री ने किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के जनता महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) और ग्रामीण विकास मंडल की ओर से जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एपीजे महाविद्यालय की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्या स्नेहलता ने बताया कि कार्यक्रम में संसद में किस प्रकार से कार्य किया जाता है उसे दर्शाने के लिए संसद के प्रतिरूप बनाया गया। इसमें छात्राओं ने स्पीकर, प्रधानमंत्री, सांसद का रोल निभाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लोकसभा, राज्यसभा, प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यान आकर्षण काल आदि तीन स्तरों का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं और सरकार के कार्याें को लेकर चर्चा की। युवा संसद में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय की छात्रा कीर्ति और गायत्री को प्रतिभागिता सम्मान दिया गया।
इसके साथ ही वंदना, मिनाक्षी, जिया, दिया, अंशु, निशा, सोनिया, रूबल, प्रियंका को भी सांत्वना प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता प्रमिला और मोनिका ने कार्यक्रम के लिए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या स्नेहलता ने इन छात्राओं को बधाई दी। छात्राओं ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जाने से उनकी राजनीतिक चेतना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें