फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जजपा की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी किरण बोलीं-दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किया काम

विज्ञापन
बैठक में मौजूद किरण पूनिया, रजनी मलिक व अन्य पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जजपा महिला विंग प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया व प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक वीरवार को दादरी पहुंचीं। महिला विंग की जिलास्तरीय बैठक में किरण पूनिया ने कहा कि हरियाणा में चौधरी देवीलाल और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सही मायने में महिला शक्ति को सम्मान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम के प्रयासों की बदौलत ही ये संभव हुआ कि हरियाणा में महिलाओं को पंचायती चुनावों में आरक्षण मिला। प्रदेश में महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण का समुचित लाभ मिला। इसी तरह राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण दिलवाया। दुष्यंत चौटाला ने किसानों की फसलों की राशि 72 घंटों में सीधे ही उनके खातों में डलवाई। वहीं, युवाओं के लिए पूरे प्रदेश में 28 हजार ई-लाइब्रेरी बनवाई थीं।
रजनी मलिक ने कहा कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से कार्य करें। रजनी मलिक ने कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था फेल है और महिला विरुद्ध अपराध बढ़ रहे हैं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, राजवंती फोगाट, संगीता चौहान, शकुंतला, रविंद्र सांगवान, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें