फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा सब जूनियर रग्बी फुटबाल टीम की कप्तान बनी दादरी की खुशबू

Tue, 17 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी निवासी खुशबू हरियाणा सब जूनियर रग्बी फुटबाल टीम की कप्तान बनी है। कोच राजेश ने बताया कि सीनियर टीम में पानीपत से पायल कप्तान और दीपा को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

टीम के अन्य खिलाड़ियों में ईशा शर्मा, करीना, सीमा, अंजलि, ट्विंकल, पूनम, ज्योति, अमनप्रीत कुरुक्षेत्र, प्रीति व अनीता चरखी दादरी शामिल हैं। इसके अलावा सरिती हिसार व अंतिम दादरी को अतिरिक्त खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम कोच अमन मलिक व महिला कोच सुदेश तक्षक होंगे।
कोच राजेश ने बताया जूनियर टीम में मीनाक्षी जींद को कप्तान और कुसुम हिसार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम के अन्य खिलाड़ियों में अनु, अंजलि, तनु, रेनू देवी, गरिमा, रूबी, कुसुम, प्रियंका, आशी हिसार, निधि फोगाट व हीना चरखी दादरी को जगह मिली है। इस टीम के कोच भामिनी पांडे और टीम मैनेजर राजेंद्र सैनी पीटीआई होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें