कादमा। सेवा पखवाड़ा के तहत गांव चांदवास में राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले की 15 टीमों ने भाग लिया। इनमें लड़कों की जनता कॉलेज और लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी की टीम विजेता रही।
जिला खेल अधिकारी विष्णु ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित की जा रहीं प्रतियोगिताओं में अब 22 सितंबर को गांव अचीना के राजीव गांधी खेल परिसर में हॉकी के मुकाबले होंगे। इसी तरह, 26 सितंबर को राजीव गांधी खेल परिसर झोझूकलां में हैंडबाल और 30 सितंबर को खेल स्टेडियम भागवी में वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे वॉलीबाल के सीनियर खिलाड़ी वानवीर ने खेलों का महत्व बताते हुए उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सुनील बीडीसी सदस्य, सरपंच प्रदीप, कोच प्रीतम, ज्ञानेंद्र, संजीत के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।