फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खरमास समाप्त, अब वैवाहिक सीजन में बढ़ेगा कारोबार

Tue, 20 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पर रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। खरमास समाप्त होने के साथ ही वसंत पंचमी के अबूझ सावे को लेकर कपड़ा और रेडिमेड गारमेंट्स कारोबार में तेजी बनी हुई हैं। वहीं कार डेकोरेशन की दुकानों में पिछले साल की अपेक्षा गाड़ियां सजाने की कम ही बुकिंग हुई हैं। स्थानीय कार डेकोरेशन संचालकों का कहना हैं कि अधिकतर लोग सावे के दिन ही गाड़ियां सजवाने के लिए आते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कार डेकोरेशन का कारोबार भी बेहतर होगा।
विज्ञापन


करीब सवा महीने तक वैवाहिक कार्यक्रम बंद रहने के बाद वसंत पंचमी को अबूझ सावे के साथ शुभ कार्य शुरू हो रहे हैं। जिसको लेकर बाजार स्थित कपड़े की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। विशेषकर महिलाएं शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए स्पेशल खरीदारी करने में लगी हुई हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना हैं कि वैवाहिक सीजन को देखते हुए उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष डिजाइनों में तैयार किए हुए सूट, साड़ियां व लांचा मंगवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आजकल फेंडी फेबरिक, फेंडी सिल्क के अलावा अनेक बेहतर परिधान मंगवाए गए हैं। वहीं इसके अलावा रेडिमेड गारमेंट्स में लोग जहां पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के कपड़ों की मांग रहती हैं। इसके अलावा डैमेज जींस, डेनिम जींस, इंडिगाे चेक, नैराे फिटिंग ट्राउजर, डार्क कलर के कपड़े, पार्टी वियर शर्ट्स, कुर्ता-पजामा, डिजाइनर सूट, प्लेन व चेक वाले कपड़ाें की अधिक मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार बोले


बसंत पंचमी के सावे को लेकर फिलहाल कारोबार ने जोर पकड़ना शुरू किया है। रेडिमेंड कपड़ों की अधिक बिक्री शादी नजदीक आने के साथ ही बढ़ जाती हैं। समारोह में बच्चों की पसंद कोट टाई के साथ पैंट के अलावा शेरवानी की मांग अधिक रहती है।
-गौरव ग्रोवर, रेडिमेड गारमेंट्स विक्रेता

शादी समारोह में जाने से पहले महिलाएं अपने परिधान पर विशेष ध्यान देती हैं। फिलहाल दुकानों में प्लाजो, लांचा के अलावा बनारसी साड़ियों की अधिक मांग रहती हैं। महिलाओं को अनारकली सूट, शरारा सेट फ्लोरल प्रिंट, सीक्वेंस वर्क, वेलवेट फैब्रिक पहनना अधिक अच्छा लग रहा है।
-विकास मित्तल, साड़ी विक्रेता
वैवाहिक सीजन शुरू होने में अभी कुछ दिन ही बचे हुए हैं, लेकिन कार डेकोरेशन मार्केट की दुकानों में अभी तक अपेक्षा से कम बुकिंग हुई हैं। जिसके चलते फूलों के भंडारण करने का भी अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है। फिलहाल बुकिंग देखने के बाद ही दिल्ली स्थित मंडी से फूलों को मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, फ्लावर डेकोरेशन संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें