फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक ही गोत्र में शादी व हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग के लिए खाप सौंपेगी विधायक व सांसद को ज्ञापन

Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अठगामा खाप की बैठक में शामिल पदाधिकारी व ग्रामीण। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी की बैठक रणबीर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में लव मैरिज, लिव- इन रिलेशनशिप, एक ही गोत्र-एक ही गुहांड में शादी न करने के बारे, हिंदू विवाह एक्ट में संशोधन करने पर बल दिया गया। इसके लिए हलके के विधायक व सांसद को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खाप से करतार सिंह ने बताया कि गांव जुलाना में 22 जून को होने जा रही विभिन्न खापों की पंचायत में अठगामा खाप के प्रतिनिधि शामिल करने पर भी विचार किया गया। इनके अतिरिक्त बैठक में नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने पर भी चिंतन किया गया। किन गांवों में शराब के ठेके बंद हुए या नही इसकी विभाग से जानकारी लेने पर सहमति बनी।
बैठक में खाप के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जिन पंचायतों ने सहयोग दिया उन्हें सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे, दसवीं, बारहवीं व विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय रहे छात्रों, क्लास-वन अफसर व उच्च कक्षाओं एमबीबीएस जैसे कोर्स में दाखिला पाने वाले युवाओं को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। यह सम्मान समारोह आठ दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

इनके अलावा बैठक में अन्य सामाजिक सुधारों जैसे डीजे बजाने पर रोक, मृत्यु भोज, दिशोठन आदि व्यर्थ खर्च पर रोक लगाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। युवाओं में अच्छे संस्कार पैदा करना, सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला करवाना, खेलों को बढ़ावा देना आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अठगामा खाप ने सर्वसम्मति से सुमेर सिंह बलकरा व अत्तर सिंह चाहर को खाप का ऑडिटर मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें