फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाप ने डीजे बजाने व सहभोज में फिजूलखर्ची करने पर लगाई रोक

Thu, 13 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सर्वजातीय अठगामा खाप घसोला की बैठक में विचार रखता वक्ता। स्रोत: खाप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसोला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठक में रणबीर सिंह का मार्गदर्शन रहा जबकि अध्यक्षता रामनगर के पूर्व सरपंच राजीव यादव ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। डीजे बजाने पर रोक लगाने के साथ ही सहभोज में फिजूलखर्ची न करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में गांव बलकरा से एक सब कमेटी बनाने का सुझाव आया। इसमें युवाओं को शामिल करने का आह्वान किया गया। सब कमेटी की सहायता से गांव में नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सब कमेटी एक गोत्र-गुहांड में शादी न करने, लव मैरिज मां-बाप की सहमति से करने, गांवों में शराब के ठेकों पर रोक लगाने आदि विषयों पर काम करेगी। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाना और स्टाफ की कमी दूर कराने के प्रयास भी सब कमेटी की ओर से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खाप सचिव करतार सिंह, उपप्रधान सतबीर शर्मा, सहसचिव आजाद सिंह, कोषाध्यक्ष राजबीर, प्रेस प्रवक्ता राजीव यादव, संरक्षक धर्मपाल महराणा संरक्षक, बबलू महराणा, शिवकुमार शर्मा, मास्टर रामकिशन घसोला, सुभाष, जोगेंद्र, राजेश, दलबीर स्वामी व बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें