फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नी प्रधान हत्याकांड में पत्नी भी थी शामिल, गिरफ्तार

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चरखी दादरी। सांगवान खाप कन्नी प्रधान चरखी निवासी प्रदीप हत्याकांड में पुलिस एक और बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी मनिका भी शामिल थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले जेबीटी शिक्षक जयबीर ने रिमांड के दौरान यह खुलासा किया और बुधवार रात ही पुलिस टीम ने चरखी से आरोपी मनिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर झज्जर जेल भेजा गया है। गौरतलब है कि चरखी निवासी प्रदीप हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी जेबीटी शिक्षक जयबीर को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान जयबीर ने खुलासा किया प्रदीप की हत्या के षड्यंत्र में मृतक की पत्नी मनिका भी शामिल थी। प्रदीप को उन दोनों के अवैध संबंधों का पता चल गया था और इसके चलते उन दोनों के मिलने व फोन पर बात करने पर पाबंदी लग गई थी। इसके चलते ही उन्होंने प्रदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। जयबीर के खुलासे के बाद बुधवार देर शाम सदर थाना टीम चरखी गांव पहुंची और आरोपी मनिका को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो मनिका अपने इकलौते बेटे को भी प्रदीप के साथ जयबीर से मिलने के लिए भेजना चाहती थी और अपने बेटे को भी प्रदीप के साथ कार में बैठा दिया था। गांव के अड्डे पर प्रदीप ने अपने बेटे को कार से उतार दिया था और अकेला ही जयबीर से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रदीप हत्याकांड में शामिल मनिका और जयबीर दोनों जेबीटी शिक्षक हैं और वो दोनों 2018 में कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में बीएड करते समय एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जयबीर और मनिका दोनों के पास एक-एक बेटा है। वीरवार सुबह करीब 12 बजे पुलिस ने मनिका को कोर्ट में पेश किया और अदालत के आदेशों पर उसे झज्जर जेल भेज दिया। तीन माह पहले रची थी मर्डर की साजिश पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि अभी तक की पूछताछ के दौरान सामने आया कि प्रदीप को अपनी पत्नी मनिका के चरित्र पर शक हो गया था और इसके चलते वह उस पर नजर रखने लगा था। प्रदीप की सख्ती और शक को देखते हुए जयबीर और मनिका ने करीब तीन माह पहले उस रास्ते से हटाने की साजिश रची थी और 10 अप्रैल को जयबीर ने षड्यंत्र मुताबिक मर्डर को अंजाम दे दिया। 14 अप्रैल को मृतक प्रदीप के भाई की शिकायत पर जयबीर के खिलाफ हत्या का केस सदर थाने में दर्ज किया गया था जबकि इससे पहले 11 अप्रैल को पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की थी। लॉकडाउन में रोहतक से लाया था जयबीर नशे का इंजेक्शन पुलिस की पूछताछ में जयबीर ने खुलासा किया कि जूस में मिलाई गई नींद की गोलियां उसने दादरी से खरीदी थी जबकि नशे का इंजेक्शन वह रोहतक से लाया था। जयबीर ने बताया कि गत 8 अप्रैल को वह रोहतक गया था और सोनीपत स्टैंड स्थित एक दुकान से उसने इंजेक्षन खरीदा था। पुलिस टीम उसके इस खुलासे को रोहतक जाकर वेरिफाई भी करेगी। बाक्सः गिरफ्तारी से पहले मनिका ने फेसबुक से सभी पोस्टें कर दी डिलीट जेबीटी शिक्षिका एवं अपने पत्नी के मर्डर में शामिल मनिका फेसबुक भी प्रयोग करती थी। उसकी फेसबुक पर तीन दिन पहले तक सभी पोस्टें जस की तस थीं। उसने बुलेट बाइक सहित काफी सेल्फी अपनी एफबी प्रोफाइल पर डाली हुई थी। जयबीर की गिरफ्तारी के बाद उसे भी पोल खुलने का डर था और उसने फेसबुक से अपनी सभी पोस्टें डिलीट कर दी। वर्जनःः प्रदीप हत्याकांड में शामिल उसकी पत्नी मनिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। जयबीर ने खुलासा किया कि मनिका भी मर्डर में शामिल थी और प्रदीप को दिया गया नशे का इंजेक्शन वह रोहतक के सोनीपत स्टैंड से लाया था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। -नरेंद्र दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें