गांव बेरला में निर्माण मजदूरों को संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन का 10वां राज्य सम्मेलन 22 व 23 मार्च को मंगेज भवन भिवानी में होगा। 22 मार्च को खुला अधिवेशन होगा। खुला अधिवेशन में भिवानी व दादरी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
खुला अधिवेशन को सीटू अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एमसाईं बाबू, सीटू पूर्व राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राज्य अध्यक्ष सुरेखा, अखिल भारतीय निर्माण मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अर्क राजपंडित संबोधित करेंगे। राज्य सम्मेलन की सफलता के लिए गांव ढिगावा, धारणी, बाढड़ा व बेरला में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर राज्य महासचिव राममेहर सिंह, राज्य सचिव अनिल कुमार, दादरी जिला संयोजक सुमेर, जिला प्रधान कमलेश भैरवी, किसान नेता रणधीर कुंगड़ धारणी, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।