फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कलाली निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रक्षा अध्ययन विषय में की पीएचडी

Fri, 19 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां। गांव कलाली निवासी और दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत विनोद कुमार ने रक्षा अध्ययन विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर दिल्ली के कमिश्नर ऑफ पुलिस सतीश गोलचा ने अपने कार्यालय में बुलाकर विनोद कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव कलाली निवासी विनोद कुमार वर्ष 2021 में भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस के लिए आवेदन किया और हेड कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए। अब उन्होंने अयोध्या स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन क्षेत्र में भारत की आंतरिक सुरक्षा, समस्याएं एवं चुनौतियां और सुरक्षा बलों की भूमिका विषय पर पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

हेड कांस्टेबल डॉ. विनोद कुमार के परिवार में दो छोटे भाई हैं और वे गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी अनीता गृहिणी है और बड़ा बेटा मोहित भारतीय वायुसेना में ग्राउंड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत है। विनोद कुमार ने जेबीटी, एमए व एमफिल मिलिट्री साइंस विषय में एमडीयू रोहतक से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें